भिण्ड, 08 जनवरी। उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग भिण्ड ने बताया है कि दैनिक समाचार पत्रों में 3 जनवरी को कारस देव गौशाला, ग्राम पंचायत भांपर में एक माह में 24 गाय की मृत्यु एवं गौशाला पर भूसा एवं अन्य व्यवस्थाओं सबंधी खबर का प्रकाशन किया गया है। इस समाचार की जांच हेतु 7 जनवरी को संदर्भित गौशाला का निरीक्षण विभागीय दल सहित किया गया।
निरीक्षण के दौरान गौशाला संचालन समिति के अध्यक्ष ने बताया कि विगत एक माह में मात्र दो गौवंश की मृत्यु क्रमश: 2 एवं 3 जनवरी को बीमारी (निमोनिया) के कारण हुई थी। गौवंश के बीमार होने की सूचना स्थानीय पशु चिकित्सक डॉ. अवनीश शर्मा पशु चिकित्सालय आलमपुर को दी गई थी। उनके द्वारा 2 जनवरी को गौशाला में भ्रमण कर समस्त गौवंश का निरीक्षण एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया था। बीमार गौवंश का उपचार किया गया। दो गाय की मृत्यु 2 एवं 3 जनवरी को उपचार के दौरान हुई है। गौशाला में गायों को सर्दी से बचाव हेतु डॉ. अवनीश शर्मा द्वारा आवश्यक उपाय (रोशन-दान की खिड़की बंद करना एवं फर्स पर नीचे भूसे की परत बिछाना और कम्बल इत्यादि) हेतु सुझाव दिए गए एवं मृत गायों के शव का निष्पादन वैज्ञानिक तरीके से किया गया है।
उप संचालक पशुपालन विभाग भिण्ड द्वारा विभागीय दल सहित निरीक्षण के दौरान पाया गया कि गौशाला में भूसा एवं सूखी चरी पर्याप्त मात्रा में पाई गई। गौशाला में उपलब्ध भूमि पर हरे चारे का उत्पादन पाया गया। गौशाला में गायों को सर्दी से बचाव हेतु शेड के रोशदान बंद किये जा चुके है एवं सर्दी से बचाव हेतु पर्याप्त व्यवस्था पाई गई। 3 जनवरी को दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित पिछले एक माह में 24 गायों की मृत्यु की खबर निराधार है।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण

