– जिले में अत्यधिक सर्दी, शीतलहर को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर ने किया आदेश जारी
भिण्ड, 08 जनवरी। जिले में वर्तमान में अत्यधिक सर्दी, शीतलहर एवं तापमान में आई गिरावट तथा मौसम विभाग के पूर्वानुमान को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने भिण्ड जिला अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय/ अशासकीय/ सीबीएसई/ आईसीएसई, माध्यमिक शिक्षा मंडल एवं समस्त बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों की कक्षा नर्सरी से 8वीं तक के छात्रों का 9 एवं 10 जनवरी को अवकाश घोषित किया है। विद्यालयीन शिक्षक/ स्टाफ नियमित समय पर अपनी संस्था पर उपस्थित होकर अन्य शासकीय कार्य एवं प्रशासकीय दायित्वों का निर्वहन करेंगे। पूर्व से निर्धारित महत्वपूर्ण गतिविधियां तथा परीक्षाएं यथावत संचालित रहेंगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।


