भिण्ड,ब्यूरो – गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के ग्राम दिलीप सिंह का पुरा में एक युवक की बिजली करंट लगने से मृत्यु हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
जानकारी के अनुसार युवक अतुल पुत्र जगराम गरीबलाल हिण्डोलिया उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम दिलीप सिंह का पुरा मंगलवार की शाम को अपने घर का बिजली तार सही कर रहा था, कि तभी उसे अचानक से बिजली करंट लग गया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों द्वारा घायल युवक को उपचार के लिए चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की जानकारी परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के लिए पहुंचाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
Wednesday, July 29
BREAKING
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ने कारगिल शहीदों को नमन, स्मारक पर किए दीप प्रज्ज्वलित
- मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के निर्देशानुसार भिण्ड में मोबाइल कोर्ट ने बनाए 67 प्रकरण, 4,96,800 अर्थदंड वसूला
- समाज सेवी किरन दद्दा ने पावई में दिवंगत मातादीन शाक्य की बेटियों की जिम्मेदारी


