– 5 मार्च, 29 जुलाई और 11 नवंबर को रहेगा स्थानीय अवकाश
भिण्ड, 13 जनवरी। मप्र शासन सामान्य प्रशासन विभाग भोपाल की अधिसूचना 30 मार्च 1999 से जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित करने के अधिकार जिला कलेक्टर को प्रदाय किए गए हैं। उक्त अधिसूचना द्वारा प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने ने वर्ष 2026 के लिए संपूर्ण जिला भिण्ड में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। साथ ही समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर 14 जनवरी मकर संक्रांति पर रहेगा अवकाश की खबर निराधार है।
कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा द्वारा 5 मार्च गुरूवार को होली का दूसरा दिन (भाई दूज), 29 जुलाई बुधवार को गुरू पूर्णिमा एवं 11 नवंबर बुधवार को दीपावली का दूसरा दिन (भाई दूज) को संपूर्ण जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इसके अतिरिक्त अन्य कोई अवकाश घोषित नहीं किया गया है।


