भिण्ड, 14 जनवरी। जिले में इंटरनेट मीडिया पर समुदाय विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक और भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने का मामला सामने आया है। फेसबुक पर वायरल एक रील को लेकर राजपूत समाज की भावनाएं आहत होने का आरोप लगाते हुए देहात थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार फरियादी विजय पुत्र परमाल सिंह धाकरे निवासी राठौर गली भीमनगर ने देहात थाने में शिकायत की है कि बुधवार को वह कुम्हरौआ रोड की ओर जा रहा था, इसी दौरान उसने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक रील देखी। यह रील लखनपुरा निवासी मनोज खन्ना जाटव द्वारा अपलोड की गई बताई जा रही है। आरोप है कि उक्त रील में राजपूत समाज के खिलाफ अपमानजनक और भड़काऊ भाषा का प्रयोग किया गया है। फरियादी का कहना है कि इस तरह की सामग्री न केवल एक समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाती है, बल्कि विभिन्न समुदायों के बीच वैमनस्यता फैलाने का भी प्रयास करती है। इससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और शांति भंग होने की आशंका बनी हुई है।
फरियादी ने पुलिस से मांग की है कि रील प्रसारित करने वाले तथा उसे आगे बहुप्रसारित कर सामाजिक तनाव पैदा करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। देहात थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट व रील की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
Monday, April 6
BREAKING
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता : सिंधिया
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जनसुनवाई बनी सुशासन का सशक्त माध्यम: सिंधिया
- सभी प्रभावित गांवों में सर्वे कार्य प्राथमिकता से पूर्ण कराएं : मंत्री शुक्ला
- फसल क्षति का सर्वे व्यवस्थित एवं समयावधि में किया जाए : नरेन्द्र सिंह
- बारिश, ओलावृष्टि एवं आंधी से पीड़ित किसानों को शीघ्र मुआवजा मिलना चाहिए : बघेल
- पूर्व विधायक रणवीर ने किया नुकसान फसलों का मुआयना
- ‘नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ से गूंजा पंडाल
- गोहद नगर मण्डल में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ समापन


