भिण्ड, 15 जनवरी। दबोह क्षेत्र के ग्राम कैमरा, सींगपुरा में आयोजित होने जा रहे ऐतिहासिक 51 कुण्डीय विशाल विष्णु महायज्ञ, रामकथा एवं कन्या विवाह महोत्सव पर कलश एवं शोभा यात्रा निकाली गई। यह धार्मिक अनुष्ठान 14 जनवरी से प्रारंभ होकर 23 जनवरी तक चलेगा। शोभा यात्रा में वातावरण भक्तिमय दिखा। इस दौरान भाजपा मण्डल महामंत्री राव साहब गुर्जर ने अपनी टीम के साथ यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस दौरान श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर धर्म के प्रति आस्था प्रकट की।
गुर्जर ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता और समरसता का संचार होता है। आयोजन में श्रीधाम अयोध्या से पधारे पारसमणि महाराज के मुखारविंद से राम कथा का वर्णन किया गया। कन्या विवाह एवं भव्य रामलीला का मंचन होगा। यह पूरा आयोजन सिद्ध बाबा महाराज एवं संतों के सानिध्य में संपन्न होगा। जिसमें आयोजक 108 बालकदास महाराज व अन्य पूज्य संत शामिल हैं। कार्यक्रम का आयोजन सिद्ध बाबा महाराज बैरखार सरकार ग्राम कैमरा (सींगपुरा) में किया जा रहा है। यज्ञाचार्य पं. भानू तिवारी ग्वालियर ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ की आहुतियां संपन्न कराई। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, श्रद्धालु और बड़ी संख्या में माताएं-बहनें कलश यात्रा में शामिल रहीं। समिति ने सभी धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है। यात्रा का स्वागत करने वालों में रामकुमार गुर्जर, मनोज सिंह गुर्जर, छोटेराजा गुर्जर, श्याम गुर्जर, राजा यादव यादव, बाबा पुजारी, रोहित तिवारी, विक्की शिवहरे, शिवम गुर्जर, राहुल गुर्जर, विपिन गुर्जर, शिवम सविता, उपेन्द्र मिश्रा, शालू कौरव, कुलदीप यादव आदि मौजूद रहे।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


