भिण्ड, 15 जनवरी। सबलगढ़ में 11 से 13 जनवरी तक चले मप्र किसान सभा राज्य सम्मेलन में आखिरी दिन गोहद के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम नारायण माहौर को पुन: प्रदेश उपाध्यक्ष चुन लिया हैं।
बताया गया है कि प्रदेश में जारी किसान विरोधी नीतियों के कारण किसानों में आक्रोश व्याप्त है, खाद के लिए किसानों को लाइन में लगने के बावजूद परेशानी का सामना करना पड़ा, मडियो में किसानों को उपज का लाभकारी मूल्य नहीं मिला तथा बेमौसम वर्षात के कारण पूरे प्रदेश में भारी नुकसान हुआ परंतु भरपाई के रूप में किसानों को कुछ नहीं मिला, भूमि अधिग्रहण से लेकर नए बीज विधेयक, बिजली विधेयक पारित कर बीजेपी सरकार ने किसानों को तबाह कर ने की योजना तैयार करली है। इन विधेयकों से कार्पोरेट घरानों को भारी मुनाफा होगा विधेयकों के खिलाफ सम्मेलन में प्रस्ताव पारित कर सघर्ष तेज कर सगठन निर्माण करने का निर्णय लिया गया है। इसी कड़ी में आगामी तीन साल के लिए नई राज्य समिति में 23 सदस्यी पदाधिकारी मण्डल चुना गया, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष अशोक तिवारी, महासचिव अखिलेश यादव के अलावा गोहद के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम नारायण माहौर को प्रदेश उपाध्यक्ष चुना गया है। राज्य समिति सदस्य के लिए भिण्ड से राजेश शर्मा तथा बीरेन्द्र कुशवाह को भी चुन लिया गया है। किसान सभा कार्यकर्ता एवं शुभचिन्तकों ने खुशी जाहिर करते हुए किसान नेताओं को मप्र किसान सभा सम्मेलन में पदाधिकारी चुने जाने पर बधाई दी है।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


