भिण्ड, 15 जनवरी। तीन माह पूर्व गोहद थाना क्षेत्र के खडेर मौजा में हुई युवक की हत्या के मामले में मृतक के पिता ने आरोपियों को शीघ्र पकड़ने एवं सुरक्षा दिए जाने की मांग की है।
उन्होंने एसडीओपी महेन्द्र गौतम को लिखित शिकायत की है। जिसमें उन्होंने उल्लेख किया है कि 14 जनवरी को रात्रि एक से 2 बजे के बीच आधा दर्जन के आसपास बदमाशों ने घर में घुसने का प्रयास किया, लेकिन कुत्तों के भौंकने के कारण घर वालों के जागने से वह लोग भाग निकले। यह लोग बड़ी वारदात व हत्या करने के नियत से घर पर हमला करने के लिए आए थे। शिकायत में कहा गया कि पूर्व में 15 अक्टूबर 2025 को मेरे बेटे संदीप पवैया की खडेर मौजे में खेत जोतते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। मैंने बेटे की हत्या का आरोप गांव के ही निवासी रूपराम तिवारी पुत्र मुरारीलाल, शैलेन्द्र जाटव पुत्र शिवनारायण, सुशील जाटव पुत्र शिवनारायण, गिर्राज गुर्जर पुत्र प्रकाश गुर्जर जो की व्यापम घोटाले का आरोपी है और अन्य लोगो पर लगाया था, लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। जिसके चलते अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और वह लोग हमें डराने धमकाने का काम कर रहे हैं और मुझे आशंका है कि हमारे घर पर रात्रि को हमला उनके द्वारा किया गया है। आरोपी पूर्व में भी धमकियां दे चुके हैं। हमारा नाम केस से हटवा लो वरना अंजाम बुरा होगा। आरोपी बहुत ही शातिर है अगर उनको गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह कभी भी मेरे और मेरे परिवार के किसी भी सदस्य की हत्या कर सकते हैं। आरोपियों को अति शीघ्र गिरफ्तार करने, सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराए जाने एवं शस्त्र लाइसेंस की मांग की है।
Thursday, July 30
BREAKING
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ने कारगिल शहीदों को नमन, स्मारक पर किए दीप प्रज्ज्वलित


