– भजपुरा में सक्षम युवा मंडल संगोष्ठी आयोजित, गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों को किया जागरूक
भिण्ड, 20 जनवरी। मप्र जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था सक्षम युवा मंडल, मुरलीपुरा सेक्टर 4 द्वारा ग्राम भजपुरा में ‘ग्रामोदय से अभ्युदय’ अभियान के अंतर्गत जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को शिक्षा, संस्कार एवं समरसता पर जागरूक किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि गांव के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा एवं संस्कार बहुत ही आवश्यक है, इनके अभाव में किसी भी ग्राम, क्षेत्र आगे बढ़ना संभव नहीं है। अत: हमें अपने बच्चों को शिक्षित करना चाहिए और उन्हें संस्कार वान बनाना चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि बिना एक दूसरे की मदद किए हम सामाजिक समरसता की बात सोच नहीं सकते तथा बिना सामाजिक समरसता के समाज का विकास नही हो सकता है। ‘ग्रामोदय से अभ्युदयÓ की परिकल्पना तभी साकार होगी जब हमारा समाज जागरूक होगा।
जिला न्यायालय से पैरालिगल लीगल वॉलेंटियर नीलकमल सिंह भदौरिया (समाजसेवी) ने बैठक के दौरान लोगों को विधिक सेवा के कार्यलय में अपना आवेदन कैसे करना व नि:शुल्क सहायता और वकील मुहैया कराने की प्रक्रिया पर जानकारी दी और बच्चों को चाइल्ड हेल्प लाइन नं.1098 की जानकारी दी। बैठक के बाद पूरे मजरे का भ्रमण कर ग्रामीणों से संपर्क किया गया। यह कार्यक्रम नवांकुर संस्था सक्षम युवा मंडल के अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह परमार, मेंटर शिवा भदौरिया, प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष पूजा एवं समिति सदस्य व ग्रामीणजन आदि के सहयोग से संपन्न हुआ।


