भिण्ड, 21 जनवरी.मनीष दुबे। एनसीसी ग्रुप मुख्यालय के ग्रुप कमाण्डर ब्रिगेडियर अनिल जेठालिया बुधवार को 30 एमपी बटालियन एनसीसी भिण्ड के दो दिवसीय दौरे पर रहे। बटालियन मुख्यालय आगमन पर एनसीसी कैडेट्स ने पूरी गरिमा के साथ ग्रुप कमाण्डर को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया और सलामी पेश की। कैडेट्स के इस शानदार प्रदर्शन को देखकर ग्रुप कमाण्डर ने उनकी जमकर तारीफ की और बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर बटालियन के कमाण्डिंग ऑफिसर कर्नल कुलवंत सिंह कुहाड़ और सूबेदार मेजर मदन सिंह के साथ बटालियन का समस्त पीआई स्टाफ मौजूद रहा।
निरीक्षण के दौरान ग्रुप कमांडर अनिल जेठालिया ने बटालियन के पूरे परिसर का दौरा किया। उन्होंने कैडेट्स के लिए निर्धारित ट्रेनिंग एरिया और अभ्यास मैदान का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने बटालियन के बाकी सभी महत्वपूर्ण हिस्सों का भी बारीकी से निरीक्षण किया। ग्रुप कमाण्डर ने बटालियन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और साथ ही व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सुधार के जरूरी सुझाव भी दिए। उन्होंने कहा कि समय पर सही प्रशिक्षण और अनुशासन ही एनसीसी की असली पहचान है, इसलिए ट्रेनिंग के स्तर को लगातार ऊंचा बनाए रखना जरूरी है। बटालियन मुख्यालय के कार्यों की समीक्षा करने के बाद ग्रुप कमाण्डर आईटीआई कॉलेज भिण्ड पहुंचे, जिसे एनसीसी शिविर एरिया के रूप में उपयोग किया जाता है। वहां उन्होंने शिविर की सुरक्षा, कैडेट्स के रहने के इंतजाम और दी जाने वाली ट्रेनिंग की सुविधाओं को देखा।
कमाण्डिंग ऑफिसर कर्नल कुलवंत सिंह कुहाड़ ने ग्रुप कमाण्डर को बटालियन की वर्तमान उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। ग्रुप कमाण्डर ने बटालियन की कार्यप्रणाली पर संतोष जताया और पूरी टीम को भविष्य में और बेहतर सुधार करने की सलाह के साथ शुभकामनाएं दीं।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


