भिण्ड, 08 फरवरी। मालनपुर नगर परिषद में वेदांत हॉस्पिटल द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जिसमें 250 लगभग महिलाओं एवं लोगों ने अपनी हर प्रकार की बीमारी बताकर नि:शुल्क दवाइयां लीं एवं नेत्र की जांच कराकर ई प्रकार के ड्रॉप लोगों को दिए गए। जिसमें मैनेजमेंट से चक्रेश भदौरिया, डॉ. दीपेश सक्सेना, डॉ. वीरेन्द्र मौर्य, डॉ. जेपी सिकरवार, नर्सिंग स्टाफ अभिषेक राजपूत, शिवानी यादव, मेडिकल से संतोष राथौर उपस्थित रहे। इसमें बीपी, शुगर का नि:शुल्क परीक्षण किया गया और दवाई भी दी गई। यह शिविर मार्केटिंग टीम आकाश किरार, प्रकाश विश्वास, अतुल कुमार, रोहित जादौन द्वारा किया गया।
जनपद पंचायतों में रोजगार शिविर 9 से 15 फरवरी तक
भिण्ड। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड के निर्देशन में मप्र डेराग्राआ मिशन द्वारा समस्त विकास खण्डों में रोजगार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। मिशन द्वारा 9 फरवरी को जनपद पंचायत भिण्ड में, 10 फरवरी को जनपद पंचायत रौन में, 11 फरवरी को जनपद पंचायत लहार में, 12 फरवरी को जनपद पंचायत अटेर में, 13 फरवरी को जनपद पंचायत गोहद में, 14 फरवरी को जनपद पंचायत मेहगांव में एवं 15 फरवरी को जनपद पंचायत भिण्ड में रोजगार शिविर लगाए जाएंगे।


