भिण्ड, 08 फरवरी। भाजपा मण्डल मौ के पूर्व अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाहा ने अपने साथियों के साथ मौ नगर के सेवढ़ा मौ मुख्य मार्ग स्थित मां गजानन वृद्धाश्रम में असहाय निराश्रितों के बीच पहुंचकर उन्हें फल और मिष्ठान खिलाकर उनसे आशीर्वाद लिया और केक काटकर अपना जन्म दिन मनाया। इस अवसर पर जिला मंत्री फरेन्द्र सिंह सिकरवार, आईटी सेल के प्रभारी रामू कुशवाह, पार्षद सुल्तान सिंह मौर्य, संतोष यादव, पूरन सिंह गोयल, वृद्धाश्रम संचालक निहाल सिंह परिहार, रमेश राठौर पत्रकार सहित अन्य कई लोगों ने गोपाल सिंह कुशवाहा को माल्यार्पण कर दीर्घायु होने का आशीर्वाद दिया।
भाजपा गोहद नगर मण्डल की कार्यकारिणी घोषित
भिण्ड। भारतीय जनता पार्टी के संभागीय संगठन प्रभारी अभय यादव एवं जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया की सहमति से गोहद नगर मण्डल अध्यक्ष विवेक जैन ने अपनी मण्डल कार्यकारिणी घोषित कर दी है।
जिसमें उमा राठौर, राहुल खुरासिया, दिलीप सक्सेना, रामप्रसाद कुशवाह, राधेश्याम गौड़ एवं धर्मेन्द्र कंसाना को उपाध्यक्ष बनाया गया है। जितेन्द्र भटेले एवं प्रमोद कामत को महामंत्री, संतोष प्रजापति, दिनेश श्रीवास, सचिन कोरकू, रविन्द्र सिंह पाल, बीरू खटीक एवं कुसुम माहौर को मंत्री, मदन श्रीवास को कोषाध्यक्ष एवं कपिल गुप्ता को सह कोषाध्यक्ष, धर्मसिंह माहौर को कार्यालय मंत्री, श्याम बाजपेयी को मीडिया प्रभारी, रूबी पाण्डेय को सह मीडिया प्रभारी, उमर खान को सोशल मीडिया प्रभारी, रामनिवास रजक को आईटी सेल प्रभारी एवं आकाश सोनी को प्रचार मंत्री का दायित्व सौंपा गया है।


