भिण्ड जिले में नशा मुक्ति पहल सत्यम सोनी,विजयकांत पाठक
हम सुधरेंगे,युग सुधरेंगा। हम बदलेंगे ,युग बदलेगा।
इस सत्य पर हमारा परिपूर्ण विश्वास है तो युग अवश्य बदलेगा।
भिण्ड ब्युरो – गायत्री शक्तिपीठ उदोतगढ़, तहसील अटेर ,जिला भिण्ड में समाज को नशामुक्त, संस्कारवान और जागरूक बनाने की दिशा में प्रेरणादायी पहल की गई। शक्तिपीठ के सक्रिय कार्यकर्ता श्री रूप सिंह भदौरिया जी के कुशल मार्गदर्शन में नशामुक्ति संकल्प पत्र वितरण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जनसमुदाय को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए गुरुजी का संदेश जन-जन तक पहुँचाया गया। लोगों को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने और स्वस्थ, संस्कारवान एवं उज्ज्वल समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर माह जनवरी 2027 में गायत्री प्रज्ञापीठ कुम्हरौआ, भिंड के द्वारा आयोजित होने वाले 251 कुण्डी गायत्री महायज्ञ की भी जानकारी जनसमुदाय को दी गई। लोगों को इस महत्वपूर्ण आध्यात्मिक एवं सामाजिक आयोजन से जुड़ने और इसे सफल बनाने में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान को सफल बनाने में श्री सुरेश शर्मा जी एवं श्री बसंत सिंह जी का विशेष योगदान रहा। कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनसहयोग ने यह संदेश दिया कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन की शुरुआत छोटे-छोटे संकल्पों से होती है।
नशामुक्त परिवार, संस्कारवान समाज और उज्ज्वल राष्ट्र इसी संकल्प के साथ गायत्री परिवार की यह पहल जनजागरण की दिशा में एक सार्थक कदम है ।


