भिण्ड,ब्यूरो – भिंड पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा ने जिले में सात उप-निरीक्षकों और एक कंट्रोल रूम अधिकारी के स्थानांतरण एवं तैनाती के आदेश जारी किए हैं। यह प्रशासनिक पुनर्व्यवस्था स्थानीय सुरक्षा प्रबंधन और बेहतर सेवा वितरण के उद्देश्य से की गई है। जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक गिरीश शर्मा को थाना प्रभारी अमायन से पुलिस लाइन भिंड स्थानांतरित किया गया है जबकि उप-निरीक्षक सिद्धार्थ शर्मा को पुलिस लाइन भिंड से थाना प्रभारी अमायन तैनात किया गया है, जिससे दोनों पदों का समुचित संतुलन सुनिश्चित होगा।
इसके अतिरिक्त उप-निरीक्षक अभिषेक राय को थाना लहार से थाना प्रभारी भारौली भेजा गया है और उप-निरीक्षक मनोज रावत को थाना प्रभारी भारौली से थाना मेहगांव तैनात किया गया है। उप-निरीक्षक देवीदीन अनुरागी को थाना सिटी कोतवाली से थाना प्रभारी असबार भेजा गया है, जबकि उप-निरीक्षक सुरेश मिश्रा को थाना प्रभारी असबार से थाना गोरमी स्थानांतरित किया गया है। इसी क्रम में उप-निरीक्षक शैलेन्द्र गुर्जर को थाना मेहगांव से थाना गोहद तैनात किया गया है। कंट्रोल रूम भिंड की उप-निरीक्षक रेखा मिश्रा को थाना देहात भेजा गया है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में भी पुलिस सुगमता से अपनी सेवाएँ दे सकें।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इन तबादलों का उद्देश्य क्षेत्रीय पुलिसिंग को मजबूत बनाना, आपराधिक गतिविधियों पर रोक और जनता को शीघ्र व प्रभावी सुरक्षा पहुँचना है। अधिकारीयों से अपेक्षा की गई है कि वे नई जिम्मेदारियों को तत्परता से ग्रहण कर स्थानीय जनता से संवाद बढ़ाएँ और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएँ। प्रशासन ने यह भी बताया कि आवश्यक औपचारिकताएँ पूरी होने के बाद आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


