– तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा, दो दिन के अवकाश पर जाएंगे
भिण्ड, 26 फरवरी। अनूपपुर में पटवारियों के साथ हुई घटना के विरोध में जिले के गोहद में पटवारियों ने आक्रोश व्यक्त किया। मप्र पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर तहसील कार्यालय पहुंचकर पटवारियों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की और दो दिवसीय सामूहिक अवकाश पर जाने की चेतावनी दी।
बुधवार को तहसील कार्यालय गोहद में बड़ी संख्या में पटवारी एकत्रित हुए। उन्होंने अनूपपुर की घटना को लेकर रोष जताते हुए कहा कि यदि दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन तेज किया जाएगा। पटवारियों ने तहसीलदार को सौंपे ज्ञापन में स्पष्ट किया कि यह कदम पूरे प्रदेश में एकजुटता के तहत उठाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि न्याय नहीं मिलने की स्थिति में दो दिन का सामूहिक अवकाश लेकर विरोध दर्ज कराया जाएगा। तहसील अध्यक्ष के नेतृत्व में उपस्थित पटवारियों ने प्रशासन से शीघ्र निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए है तथा आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।


