– शहर कांग्रेस की मंडलम अध्यक्षों की बैठक आयोजित
भिण्ड, 27 फरवरी.मनीष दुबे। जिला शहर कांग्रेस कमेटी भिण्ड अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया पिंकी के निर्देशन में भिण्ड शहर के अंतर्गत सभी मण्डलम अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी मण्डलम के संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही संगठन से संबंधित दिशा-निर्देश दिए गए।
जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया पिंकी ने कहा कि हमें कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से सभी सेक्टर अध्यक्षों से मिलकर शहरी क्षेत्र में प्रत्येक वार्ड स्तर वार्ड और बूथ कमेटियों में सक्रिय कार्यकर्ताओं को मौका दिया जाएगा। हमें प्रत्येक वार्ड में पच्चीस पच्चीस लोगों की कमेटियां बनानी हैं और प्रत्येक बूथ पर पांच पांच युवाओं को नियुक्त करें। जिससे संगठन मजबूत हो और साथ ही कांग्रेस पार्टी की जन आधारित नीतियां और भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने में सरलता प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि हमें पार्टी के छोटे बड़े सभी कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में शामिल होना है और कार्यकर्ताओं को सोशल एक्टिविटी के साथ जनता के दिलों में जगह बनाकर भाजपा सरकार को हटाने के लिए संकल्पित रहना होगा।
जिला संगठन मंत्री मुकेश गर्ग ने कहा कि प्रत्येक मण्डल अध्यक्ष अपने अंतर्गत आने वाले सभी वार्डों में नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और पार्टी की विचार धारा से जोड़ने के लिए कार्य योजना बनाए और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाने का कार्य करें। जिसमें मण्डल अध्यक्ष और सेक्टर और बूथ कमेटियों की मासिक समीक्षात्मक बैठक आवश्यक है। बैठक में मंडलम अध्यक्ष आदेश नानू अरेले, इरफान खान गम्मू, राजवीर खन्ना, दर्शन सिंह तोमर, अंबल जादौन, सोहन तिवारी, बिज्जू यादव, गजेन्द्र सिंह यादव, अशलम खान, रविन्द्र तोमर, संजीव बरूआ, संजीव राजावत (संजू इगर) आदि उपस्थित रहे।


