भिण्ड, 19 मार्च। दबोह थाना क्षेत्र के ग्राम अंधियारी नं. 2 में शासकीय चरनोई भूमि एवं तालाब पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा बीते माह में भिण्ड कलेक्टर, लहार एसडीएम को शिकायती आवेदन सौंपे गए हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम अंधियारी नं.2 स्थित शासकीय चरनोई भूमि के सर्वे नं.259, 31, 193, 46 एवं 16 पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर खेती की जा रही है तथा तार फेंसिंग लगाकर भूमि को घेर लिया गया है। इससे गांव के पशुओं के चरने में भारी समस्या उत्पन्न हो रही है और चरनोई भूमि का उपयोग बाधित हो रहा है। इसके अलावा ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शासकीय तालाब (सर्वे नंबर 316) की भूमि पर भी अतिक्रमण कर मकान निर्माण किया जा रहा है। कुछ लोगों द्वारा तालाब क्षेत्र में अवैध निर्माण कर नालियों के माध्यम से गंदे पानी का निकास किया जा रहा है, जिससे तालाब की स्थिति खराब हो रही है और गांव में जलभराव की समस्या बढ़ रही है। ग्रामीणों के अनुसार, उक्त स्थान पर वर्षों से मिट्टी के बर्तन (अवा) बनाने का कार्य किया जाता रहा है, लेकिन अतिक्रमण के कारण अब यह कार्य भी प्रभावित हो रहा है। साथ ही पशुओं के लिए पानी पीने की व्यवस्था भी बाधित हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि अतिक्रमण के चलते तालाब का एक बड़ा हिस्सा खत्म हो चुका है और प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने मांग की है कि संबंधित अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर शासकीय भूमि को मुक्त कराया जाए तथा तालाब की सीमांकन कर उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वह बड़े स्तर पर कार्यवाही करने को मजबूर होंगे।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


