भिण्ड, 19 मार्च। नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू द्वारा देशभर में जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विभिन्न स्थानों पर, नशा मुक्ति रथ के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
इसी श्रृंखला में गुरुवार को नशा मुक्ति रथ जमुना ऑटो इंडस्ट्रीज, एयरपोर्ट और मालनपुर के परिसर में पहुंचा। जहां उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशा मुक्ति का संदेश दिया गया तथा सभी को नशा मुक्त जीवन जीने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान यशवंत भाई ने सभी भाई-बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के जीवन को नष्ट कर देता है। यदि हम स्वस्थ और सुखी जीवन जीना चाहते हैं तो नशा मुक्त रहना आवश्यक है।
उन्होंने सभी से अपील की कि वे स्वयं भी नशा मुक्त रहें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें। ज्योति ने सभी से प्रतिज्ञा कराई और ओम ध्वनि लगाई। इस अवसर पर रमेश अग्रवाल एयरपोर्ट अधिकारी, अवधेश तिवारी, अजय जैन, महेन्द्र सिंह, श्याम बिहारी यादव, बिजेन्द्र भदौरिया, मुकेश शर्मा, गजेन्द्र सिंह, मुनेष तोमर, पुष्कर सिंह एवं आनन्द शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों को यह संकल्प दिलाया गया कि वे कभी नशा नहीं करेंगे तथा समाज को नशा मुक्त बनाने में अपना योगदान देंगे।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


