भिण्ड, 19 मार्च। जमना ऑटो इंडस्ट्रीज परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में 21 कर्मचारियों एवं सहयोगियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। एकत्रित रक्त को रेड क्रॉस सोसाइटी को सौंपा गया, जिससे जरूरतमंद मरीजों को सहायता मिल सकेगी। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और मानव सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना था।
इस अवसर पर प्रबंधन ने सभी रक्तदाताओं की सराहना करते हुए उनके इस योगदान को प्रेरणादायक बताया। शिविर के आयोजन में जीएम एचआर एनएमक्यू शम्सी, डॉ. राजेश शाक्य, एडमिन मैनेजर महेंद्र सिंह, सीएसआर अधिकारी अभिषेक पांडे, सुरक्षा अधिकारी रामरतन सिंह एवं एचआर विभाग से प्रिया सिंह की विशेष भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन सुव्यवस्थित ढंग से किया गया, जिसमें स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के सभी मानकों का पालन किया गया।
Monday, August 3
BREAKING
- टी एम जेड बनने से युवाओं को मिलेगा रोजगार और क्षेत्र का होगा विकास– डॉ रमेश दुबे
- ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत


