– तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
भिण्ड, 29 मार्च.मनीष दुबे। आगामी 6 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस पर होने वाले जिला एवं मंडल स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर पार्टी जिला कार्यालय पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में बैठक का आयोजन किया गया।
इसमें जिला संगठन प्रभारी हमीर सिंह पटेल, पार्टी जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया की मौजूदगी में कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए जिला टोली का गठन किया गया। जिसमें संयोजक जिला महामंत्री बजरंग सिंह भदौरिया, सह संयोजक जिला उपाध्यक्ष तरुण शर्मा, सह संयोजक जिला उपाध्यक्ष पिंकी शर्मा, सह संयोजक जिला मंत्री सुभाष राठौर एडवोकेट को बनाया गया है। जो पूरे कार्यक्रम को संपन्न कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
जिला संगठन प्रभारी पटेल ने बैठक में कहा कि जिले में स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए इन कार्यक्रम को सर्वव्यापी बनाकर अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। भाजपा जिला नरवरिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस को हर समाज तक पहुंचने का प्रयास करते हुए संगठन की विचारधारा से जोड़ने का कार्य करें।
स्थापना दिवस पर यह होंगे कार्यक्रम
पार्टी जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने बताया कि स्थापना दिवस पर 5 अप्रैल को सभी जिला एवं मण्डल कार्यालय पर विद्युत सजावट, 6 अप्रैल को कार्यकर्ता अपने घरों पर ध्वजारोहण करेंगे, जिसे सभी कार्यकर्ता फेसबुक पर अपलोड करेंगे। 8 और 9 अप्रैल को जिला कार्यालय में सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।


