भिण्ड, 07 अप्रैल। योगेश तिवारी को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट के रूप में शामिल किया गया है। इस नियुक्ति से मीडिया और राजनीतिक गलियारों में उत्साह का माहौल है। तिवारी ने भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष ऊषा अग्रवाल से भेंट कर आभार व्यक्त किया। इस दौरान अग्रवाल ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।
ग्वालियर में जन्मे और पले-बढ़े योगेश तिवारी लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और अपनी सशक्त लेखनी व निष्पक्ष दृष्टिकोण के लिए पहचाने जाते हैं। उनकी इस उपलब्धि पर मीडिया जगत के सहयोगियों, मित्रों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि तिवारी की नियुक्ति से संगठन और मीडिया के बीच संवाद और अधिक प्रभावी होगा।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


