-प्रभारी मंत्री पटेल ने अधिकारियों के साथ की विकास कार्यों की समीक्षा
भिण्ड, 07 अप्रैल। प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्रम मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ क्षेत्र के विकास कार्यों, जनसुविधाओं तथा जनहित से जुड़े प्रमुख विषयों पर गंभीरता से समीक्षा की। साथ ही विकास कार्यों को गति देने और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए।
उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि क्षेत्र में विकास की रफ्तार निरंतर बनी रहे और शासन की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। जनसेवा, सुशासन और विकास ही भाजपा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जिले में चल रही विकास कार्यों पर भी विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए कहा कि सरकार की योजनाएं हर समाज तक पहुंचे अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करें। उन्होंने प्राकृतिक आपदा से जिले में हुई भारी वर्षा आंधी और तूफान में किस की नुकसान फसलों, कि अधिकारियों से जानकारी ली। बैठक में केबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला, सांसद संध्या राय, विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष कामना भदौरिया, कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा, पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव तथा विभाग के अनेक अधिकारी मौजूद थे।


