भिण्ड, 23 अप्रैल। औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में स्थित ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा सुप्रीम कंपनी एवं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मालनपुर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए मन प्रबंधन एवं स्व-प्रबंधन विषय पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका उद्देश्य व्यस्त कार्यशैली के बीच मानसिक संतुलन बनाए रखने एवं कार्यक्षमता को बढ़ाने के उपाय बताना था।
इस अवसर पर दिल्ली से पधारे ब्रह्माकुमार कबीर भाई ने कहा कि वर्तमान समय में व्यवसाय एवं नौकरी के दौरान तनाव होना स्वाभाविक है, लेकिन उसे सही तरीके से संभालना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि व्यक्ति यदि अपने विचारों को सकारात्मक बनाए रखे और कार्य के बीच-बीच में कुछ समय के लिए मन को शांत कर पुन: कार्य प्रारंभ करे, तो उसमें नई ऊर्जा का संचार होता है और कार्य की गुणवत्ता भी बेहतर होती है। उन्होंने कहा कि हर कार्य मुझे ही करना है, जैसी अनावश्यक चिंता से बचना चाहिए। व्यक्ति को जितना कार्य मिला है, उसे पूरी लगन और संकल्प के साथ पूरा करने पर ध्यान देना चाहिए। छोटे-छोटे कार्यों को क्रमबद्ध तरीके से पूर्ण करने से बड़े लक्ष्य भी आसानी से प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने कर्मचारियों को कई व्यवहारिक टिप्स दिए, जो दैनिक जीवन और कार्य स्थल दोनों में उपयोगी सिद्ध होंगे।
अंत में ब्रह्माकुमार महेश भाई ने सभी उपस्थित जनों को परमात्मा का ध्यान कराते हुए सच्ची मानसिक शांति की अनुभूति कराई, जिससे वातावरण आध्यात्मिक और सकारात्मक हो गया। कार्यक्रम में कंपनी एवं बैंक के अधिकारी, कर्मचारी सहित अंजलि बहन, ज्योति बहन एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सभी प्रतिभागियों ने अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


