– सत्य पथ धर्म यात्रा का सातवां दिन
भिण्ड, 23 अप्रैल। अखिल भारतीय संत समिति जिला अध्यक्ष संत कालीदास महाराज की सत्य पथ धर्म यात्रा सातवें दिन चितौरा से चलकर बख्तरा, हईपुरा, कठुआ गुर्जर, हीरापुरा, बरथरा, कठुआ हांजी और गोहद में होते हुए रात्रि का पड़ाव तुकैड़ा में होगा। सरपंच संघ भिण्ड द्वारा सरपंच मुरारी सिंह तोमर के नेतृत्व में स्वागत हुआ।
कार्यक्रम यात्रा के दौरान महाराज ने ग्रामीणजनों को संकल्पित किया कि शराब, नशा छोड़ो अपने बच्चों को शिक्षित बनाओ। यात्रा में धूमी बाबा के नाम से चर्चित पायलट बाबा गोवर्धन महाराज भी शामिल रहे।
संत कालीदास महाराज ने अपना संदेश दोहराया बेटी, गौ, नदी, पेड़, बुजुर्ग जीवंत ईश्वर इनकी रक्षा के बिना मानव जीवन असुरक्षित और सनातन संस्कृति का विनाश तय, जीवन को हमेशा आनंदित रखे मेहनत करे जो प्राप्त है वो ही पर्याप्त है का भाव रखे ईर्ष्या, द्वेष, घृणा कभी किसी से ना करे, मांसमरी से बड़ा कोई पाप नहीं है। आपसी प्रेम सद्भाव जरूरी है। यात्रा में महाराज के साथ संत रामेश्वर दास, संत गोवर्धन महाराज, संत खरऊआ महाराज, समाज सेवियों में महेश करारिया फौजी, बंटी जादौन, अरुण शर्मा, जीतू भदौरिया जामपुरा, गौ सेवक सौरभ खतना, गौरव तोमर, सोनू शर्मा आदि शामिल रहे।


