– शासकीय महाविद्यालय आलमपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित
भिण्ड, 11 दिसम्बर। शा. महाविद्यालय आलमपुर में विद्यार्थियों के लिए गुरुवार को उपस्वास्थ्य केन्द्र आलमपुर के चिकित्सक डॉ. ओपी जाटव एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम के सहयोग से नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर के शुभारंभ अवसर पर प्राचार्य डॉ. भगवान सिंह निरंजन ने कहा कि विद्यार्थियों का शारीरिक स्वास्थ्य उनकी शैक्षणिक प्रगति के लिए अत्यंत आवश्यक है, इसलिए महाविद्यालय समय-समय पर इस प्रकार के स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम आयोजित करता है। चिकित्स अधिकारी डॉ. ओपी जाटव ने कहा कि 50 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराना आवश्यक है। इसके साथ ही 50 से कम उम्र के विद्यार्थियों एवं व्यक्तियों को भी वर्ष में एक बार स्वास्थ्य परीक्षण कराना जरूरी है। जिससे भविष्य में कोई बीमारी गंभीर रूप धारण न कर सके।
स्वास्थ्य शिविर में छात्रों का फिजिकल चेकअप, नेत्र परीक्षण, शुगर, ब्लड प्रेशर सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण तथा आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श दिया गया है। स्वस्थ परीक्षण के दौरान एनसीसी प्रभारी डॉ. नीरज यादव ने भी छात्रों को स्वास्थ्य जागरूकता एवं अनुशासन के महत्व पर मार्गदर्शन दिया। शिविर में महाविद्यालय के सभी संकायों के विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए और स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त स्टाफ का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है। अंत में प्राचार्य डॉ. निरंजन ने स्वास्थ्य टीम और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित करने की बात कही है।


