भिण्ड, 25 अक्टूबर। मौ एवं मेहगांव थाना क्षेत्र के बीच चल रही अवैध हथियार की फैक्ट्री के प्रकरण में पुलिस अधीक्षक द्वारा फरार आरोपियों पर तीन-तीन हजार रुपए के इनाम की घोषणा की गई थी, फरार आरोपियों में से एक इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। थाना बरोही पुलिस द्वारा प्रकरण में फरार आरोपियों की तलाश के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति बरोही के पास नायब मोड़ पर कट्टा रखकर घूम रहा है, जिसे पुलिस द्वारा पकड़ कर तलाशी ली गई तो उसके पास से एक 315 बोर का कट्टा एवं एक जिन्दा राउण्ड जप्त कर थाना बरोही पर अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
बरोही थाना पुलिस ने अवैध हथियार फैक्टी में बन रहे कट्टे एवं आरोपियों को गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था, जिसमें शुक्रवार को 12 देशी कट्टे जब्त कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों में से दो आरोपियों को न्यायालय से पीआर पर लिया जाकर पूछताछ की गई तो आरोपियों द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा खरीदे गए 315 बोर के 2 कट्टे अपने-अपने घर पर रखे हुए हैं, जो जप्त किए गए है तथा 24 अक्टूबर की रात्रि में प्रकरण के 2 अन्य फरार आरोपी गिरफ्तार किए गए है, उनके कब्जे से भी एक-एक कट्टा 315 बोर का बरामद किया गया है।
थाना प्रभारी के अनुसार अवैध हथियार निर्माण फैक्टी के मामले में पुलिस द्वारा बारीकी से विवेचना की जा रही है, जिसमें और भी खुलासे होने की सम्भावना है तथा फैक्टी से हथियार खरीदने वाले सभी आरोपियों पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी और प्रकरण में फरार आरोपियों की गिरफ्तार करने हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अतुल भदौरिया, सउनि बाबूसिंह जादौन, प्रधान आरक्षक त्रिवेन्द्र, मयंक दुबे, शिवकुमार दुबे, आरक्षक मायाराम, रितिक यादव, विशाल यादव, विकास चौहान, ओमवीर, सौरभ, अरविन्द्र रावत, राहुल शुक्ला की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


