भिण्ड, 21 अक्टूबर। जिले के रावतपुरा थाना क्षेत्र के देवरा गांव में शराब के नशे में एक युवक ने बुजुर्ग दंपती के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने घर में रखी बंदूक को भी तोड़ दिया। सूचना मिलते ही रावतपुरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार देवरा गांव निवासी बुजुर्ग दशरथ सिंह भदौरिया रविवार रात अपनी पत्नी के साथ घर में अकेले थे। उनके दोनों बेटे बाहर रहते हैं। रात के समय गांव का ही युवक बबलू पुत्र कोकसिंह शराब के नशे में उनके घर पहुंचा और बिना किसी कारण के गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने बुजुर्ग दंपती के साथ मारपीट की तथा उन्हें जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने घर के अंदर रखी बंदूक उठाकर तोड़ दी। दशरथ सिंह ने तत्काल इसकी सूचना रावतपुरा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी कमलकांत दुबे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, धमकी और संपत्ति नुकसान की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की विवेचना कर रही है।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण

