भिण्ड, 16 अक्टूबर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोहद द्वारा विधायक केशव देसाई के नेतृत्व कलेक्टर के नाम एसडीएम गोहद को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि विगत समय में कलेक्ट्रेट भिण्ड में परिवहन विभाग एवं जनप्रतिनिधियों के साथ हुई, जिसमें नेशनल हाईवे-719 पर गोहद क्षेत्र में नया बायपास बनाया जाना सभी की सहमति से तय हुआ था, अब अचानक से परिवर्तन क्यों कर दिया, जब अपनी मर्जी से निर्माण कार्य करना है, तो जनप्रतिनिधियों की सहमति क्यों ली? अब अचानक रूट बदलकर एलिवेटेड रोड बनाए जाने से गोहद चौराहे के व्यापारी, आमजन और जनभावनाओं पर सीधा असर पड़ेगा।
एसडीएम गोहद राजेन्द्र नाड़िन से मुलाकात कर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है और साफ कहा है कि इस तरह का निर्णय हमारे गोहद नगर के हित में नहीं है। एलिवेटेड रोड बनने से गोहद चौराहे का व्यापार खत्म हो जाएगा, जिससे सैकड़ों परिवारों की आजीविका पर संकट आ जाएगा। यदि इस निर्णय पर पुनर्विचार नहीं किया गया तो क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर सड़क पर उतरकर जन आंदोलन किया जाएगा। गोहद विधानसभा क्षेत्र की जनता के हित में लड़ाई हर स्तर पर जारी रहेगी। ज्ञापन देने वालों में विधायक केशव देसाई, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष गुर्जर, गणेशराम शर्मा, रमजानी खान, आशीष शर्मा, गुट्टी शर्मा, धर्मेन्द्र भदौरिया आदि कांग्रेस कार्यकर्ता प्रमुख हैं।
Saturday, August 8
BREAKING
- भारत विकास परिषद की जिला समन्वय बैठक संपन्न, राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव विनीत गर्ग ने दिया मार्गदर्शन
- छात्र संवाद” कार्यक्रम में युवाओं ने सुनी राहुल गांधी की बात, जिला युवा कांग्रेस ने किया आयोजन
- अग्रवाल समाज को संगठित होकर राजनीतिक भागीदारी बढ़ानी होगी : कैलाश मित्तल
- सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा भक्तों का सैलाब,हर हर महादेव से गुंजे शिवालय
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर नगर कांग्रेस ने भिंड में मनाया जश्न, परेड चौराहे पर बांटे गए लड्डू
- टी एम जेड बनने से युवाओं को मिलेगा रोजगार और क्षेत्र का होगा विकास– डॉ रमेश दुबे
- ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ


