भिण्ड, 14 अक्टूबर। कलेक्टर भिण्ड एवं अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन भिण्ड के निर्देशन में दीपावली के त्यौहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने रौन, मिहोना, लहार क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की।
जिसमें आदर्श डेयरी प्रो. शीलोत्तम गुप्ता सदर बाजार रौन से मावा, घी, दूध, क्रीम, गुप्ता डेयरी प्रो. वीरोत्तम गुप्ता सदर बाजार रौन से घी, पनीर, दूध, दही का नमूना लिया, रामसिया स्वीट्स गांधी तिराहा मिहोना से केसरिया पेड़ा का नमूना लिया एवं स्वच्छता नहीं पाए जाने पर धारा 32 का नोटिस जारी किया गया, नसीर खान ग्राम जलालपुरा लहार से मावा, जय सिद्ध बाबा डेयरी प्रो. शिवम सोनी ग्राम ईगुई लहार से मावा, क्रीम, दूध के नमूने लिए गए। खाद्य सुरक्षा विभाग ने प्रशांत शर्मा डेयरी ग्राम बिरखड़ी गोहद एवं राकेश पाल डेयरी ग्राम बिरखड़ी पर मिलावटी सामान पाए जाने पर खाद्य लाइसेंस निलंबित किए। इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रेखा सोनी, रीना बंसल, किरन सेंगर उपस्थित रहीं।
Wednesday, July 29
BREAKING
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ने कारगिल शहीदों को नमन, स्मारक पर किए दीप प्रज्ज्वलित
- मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के निर्देशानुसार भिण्ड में मोबाइल कोर्ट ने बनाए 67 प्रकरण, 4,96,800 अर्थदंड वसूला
- समाज सेवी किरन दद्दा ने पावई में दिवंगत मातादीन शाक्य की बेटियों की जिम्मेदारी


