Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा

May 28, 2026

हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

May 28, 2026

मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

May 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, May 29
BREAKING
  • शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा
  • हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
  • मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
  • अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
  • खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला
  • बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज
  • मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल
  • ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर अमन चैन के लिए मांगी दुआ
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » समाज की प्रगति के लिए एकता और शिक्षा आवश्यक : विधायक कुशवाह

समाज की प्रगति के लिए एकता और शिक्षा आवश्यक : विधायक कुशवाह

Jagran TodayBy Jagran TodayOctober 13, 2025

– जालौन क्षेत्र के मई गांव में दशहरा मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित

भिण्ड, 13 अक्टूबर। जालौन क्षेत्र के मई गांव में दशहरा मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनता, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दशहरा पर्व के महत्व को बताया गया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भिण्ड विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया। इस दौरान मंच पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों में पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह, उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री बादशाह सिंह, झांसी जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राकेश पाल, खैरला अध्यक्ष संतोष सिंह, पीयूष सिंह चौहान, केशव सिंह सेंगर, मूलचंद सिंह निरंजन, संतराम सिंह सेंगर, घनश्याम अनुरागी एवं बृजेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य विशिष्ट अतिथि मंचासीन रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने कहा कि दशहरा पर्व असत्य पर सत्य की विजय और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि रावण का अंत केवल तीर से नहीं, बल्कि एकता, संयम और धर्म के मार्ग पर चलने से संभव हुआ। आज भी यदि समाज में एकता, शिक्षा और संस्कार का प्रसार हो, तो हर बुराई को समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता का प्रतीक है। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने ज्ञान और परिश्रम से समाज और देश का नाम रोशन करें। साथ ही उन्होंने आयोजकों को इस प्रकार के प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित करने के लिए बधाई दी।
इस अवसर पर पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने कहा कि दशहरा का पर्व हमें अच्छाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि समाज तभी मजबूत होगा जब युवा वर्ग राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएगा। पूर्व मंत्री बादशाह सिंह ने कहा कि आज के समय में संस्कार और शिक्षा दोनों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान केवल पुरस्कृत करने का कार्य नहीं, बल्कि उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देने का माध्यम है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश पाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के सामाजिक कार्यक्रम समाज में एकता, भाईचारे और उत्साह का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को समाजसेवा और राष्ट्रीय एकता की भावना से जोड़ना समय की मांग है।
मेधावी विद्यार्थियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान
समारोह में मई गांव और आस-पास के क्षेत्रों के मेधावी छात्रों, शिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मान पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में रंग भर दिए। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण, शाल और स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। मंच संचालन का कार्य संयोजक मंडल के सदस्यों ने किया। अंत में आयोजकों ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज को संगठित करने का माध्यम हैं।

Post Views: 255
Jagran Today
  • Website

Related Posts

हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

May 28, 2026

मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

May 28, 2026

अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त

May 28, 2026

खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला

May 28, 2026

बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज

May 28, 2026

मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल

May 28, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

May 28, 2026

मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

May 28, 2026

अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त

May 28, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
550153
Views Today : 822
Who's Online : 3
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.