भिण्ड, 13 अक्टूबर। विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल ने विहिप के जिला उपाध्यक्ष नीतेश भारद्वाज व सामाजिक कार्यकर्ता तन्मय पाराशर पर हुई एफआईआर लहार थाना में दर्ज हुए हुए की जांच कराने एसडीएम लहार को ज्ञापन सौंपा।
विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने सुरेन्द्र शुक्ला की अगुवाई में ज्ञापन देकर कहा कि 8 अक्टूबर को तीन लोग अपनी बाइक से ग्राम बरहा बायपास रोड से अपने गांव ररूआ जा रहे थे, तभी मारकण्डे पेट्रोल पंप के पास गौवंश आ जाने से मोटर साइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे उस पर बैठे अशोक शर्मा पुत्र ब्रह्मादीन निवासी लहार एवं नरेन्द्र पुत्र राजकुमार निवासी रेमजा एवं देवेन्द्र कुशवाह पुत्र रामनाथ निवासी ग्राम ररूआ घायल हो गए, उसी समय पीछे से विहिप लहार के जिला उपाध्यक्ष नीतेश पुत्र विजयराम भारद्वाज एवं मीडिया प्रभारी व सामाजिक कार्यकर्ता तन्मय पुत्र राजीव पाराशर निवासीगण लहार आ रहे थे, तो घटना स्थल पर देखा कि घायलों की हालत नाजुक है, जिस पर घायलों को मोटर साइकिलों से लहार अस्पताल लेकर आए। लहार अस्पताल में उस समय डयूटी पर तैनात डॉ. शैलेन्द्र सर्जन से उक्त घायलों का इलाज करने को कहा तो वह अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए झल्ला उठे। इस पर उन्होंने डॉक्टर से कहा कि पर्चा बनवाने लड़का खिड़की पर गया है, आप इलाज शुरू कर दो। इस पर गाली गलौच करने पर उतारू हो गए। ज्ञापन में डॉक्टर पर रुपए मांगने के आरोप भी लगाए गए। साथ ही डॉक्टर द्वारा झूठी एफआईआर लाववाने की बात कही। ज्ञापन के माध्यम से इस मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की गई है।
Sunday, November 29
BREAKING
- संविधान के मूल्यों से ही बनेगा जागरूक एवं जिम्मेदार समाज : शैलेश नारायण
- मौ थाना प्रभारी गुर्जर द्वारा चलाया गया कानून सुरक्षा अभियान
- लगभग 2 लाख 22 हजार नोनिहालों ने पी पोलियो की दो बूंद
- सेवा दूत अभियान को जिले में मिलेगी नई गति, डॉ. रमेश दुबे बनाए गए जिला समन्वयक
- नगर परिषद अध्यक्ष, सीएमओ ने किया विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण, कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के दिए निर्देश
- अर्ध सैनिक बल कल्याण संगठन का ऐलान, एन एच 719पर 14 दिसंबर से नहीं देंगे टोल टैक्स
- ग्राम खेरिया चांदन में सेवादल युवा मंडल पखोजिया मौ ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा जयंती
- जीतू पटवारी को सिंधिया फोबिया,सत्ता लोलुपता में खोया मानसिक संतुलन- डॉ. रमेश दुबे


