भिण्ड, 11 अक्टूबर। कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भिण्ड के निर्देशानुसार औषधि निरीक्षक डॉ. आकांक्षा गरुड़ शनिवार को गोहद में हॉस्पिटल के सामने स्थित शर्मा मेडिकल स्टोर, राजगंगा मेडिकल स्टोर, पीसीबी मेडिकल स्टोर, साक्षी मेडिकल स्टोर, राठौर मेडिकल स्टोर, दीप मेडिकल स्टोर, ब्रिज किशोर मेडिकल स्टोर, दाऊजी मेडिकल स्टोर, रेखा मेडिकल स्टोर, अग्रवाल मेडिकल स्टोर, किशोरी मेडिकल स्टोर, श्रीराम मेडिकल स्टोर, प्रेम मेडिकल, गुरुकृपा, बालाजी मेडिकल स्टोर सहित दर्जन भर मेडिकलों की सघन जांच कर लाईसेंस चेक किए एवं फार्मसिस्ट की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान दिव्यंशी मेडिकल स्टोर, पीताम्बरा मेडिकल एवं आफिया मेडिकल स्टोर के संचालक दुकानें बंद करके भाग गए। मेडिकल स्टोर संचालकों को तीनों अमानक दवाईयों कोल्ड्रिफ, रिलाइफ एवं रेलीफ्रेश कफ सीरप की जानकारी देते हुए निर्देश दिए कि चार वर्ष से कम आयु के बच्चों को क्लोरफेनिरामाइन मैलिएट एवं फिनाइलेफ्राइन हाइड्रोक्लोराइड के मिश्रण युक्त कोई भी कफ सीरप नहीं दिया जाए। साथ ही डॉक्टर के पर्चे के बिना खांसी, जुकाम की दवा नहीं दी जाए एवं मेडिकल संचालकों को बिना फार्मसिस्ट दुकान का संचालन नहीं किए जाने संबंधी निर्देश केमिस्ट की बैठक लेकर दिए। लाईसेंस नवीनीकरण से संबंधित जानकारी भी मेडिकल संचालकों से ली। यहां बता दें कि विगत 8 अक्टूबर को भी गोहद चौराहा क्षेत्र में भी अमानक स्तर की औषधियों की निरीक्षक डॉ. आकांक्षा गरुड़ द्वारा बैठक लेकर जानकारी दी गई थी।
Sunday, November 29
BREAKING
- संविधान के मूल्यों से ही बनेगा जागरूक एवं जिम्मेदार समाज : शैलेश नारायण
- मौ थाना प्रभारी गुर्जर द्वारा चलाया गया कानून सुरक्षा अभियान
- लगभग 2 लाख 22 हजार नोनिहालों ने पी पोलियो की दो बूंद
- सेवा दूत अभियान को जिले में मिलेगी नई गति, डॉ. रमेश दुबे बनाए गए जिला समन्वयक
- नगर परिषद अध्यक्ष, सीएमओ ने किया विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण, कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के दिए निर्देश
- अर्ध सैनिक बल कल्याण संगठन का ऐलान, एन एच 719पर 14 दिसंबर से नहीं देंगे टोल टैक्स
- ग्राम खेरिया चांदन में सेवादल युवा मंडल पखोजिया मौ ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा जयंती
- जीतू पटवारी को सिंधिया फोबिया,सत्ता लोलुपता में खोया मानसिक संतुलन- डॉ. रमेश दुबे


