भिण्ड, 11 अक्टूबर। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान मध्यभारत का सप्तशक्ति संगम हेतु भिण्ड जिला वक्ता कार्यशाला का आयोजन ग्वालियर रोड मेहगांव स्थित राठौर लॉज में किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में मंजू दीदी ग्वालियर, विशिष्ट अतिथि माधवी राजावत ग्वालियर, जिला संयोजक सपना सक्सेना, जिला सह संयोजिका ममता भदौरिया, जिला प्रभारी रामजी लाल शुक्ला, विभाग समन्वयक मुकुट विहारी शर्मा के मार्गदर्शन में मौजूद रहे।
विद्याभारती मध्यभारत प्रांत की योजना अनुसार प्रांत में 6 हजार गोष्ठियों का आयोजन सोलह जिलों में संपन्न होना है। भिण्ड जिले में 700 मातृशक्ति की गोष्ठियों का आयोजन होना है। जिसमें मेहगांव में जिला वक्ता कार्यशाला का आयोजन हुआ और भिण्ड जिले से सौ से अधिक मातृशक्ति वक्ताओं की उपस्थिति रही। जिले के सभी विद्यालयों के प्राचार्य व प्रधानाचार्य सहित विद्यालय संयोजक दीदियां उपस्थित रहीं। पंच परिवर्तन में कुटुंब प्रबोधन के क्रम में समाज में मातृशक्ति की भूमिका विषय पर विस्तृत चर्चा हुई। मंच संचालन जिला संयोजक सपना सक्सेना ने एवं आभार पूर्व आचार्य सुधा राठौर ने व्यक्त किया।
Sunday, November 29
BREAKING
- संविधान के मूल्यों से ही बनेगा जागरूक एवं जिम्मेदार समाज : शैलेश नारायण
- मौ थाना प्रभारी गुर्जर द्वारा चलाया गया कानून सुरक्षा अभियान
- लगभग 2 लाख 22 हजार नोनिहालों ने पी पोलियो की दो बूंद
- सेवा दूत अभियान को जिले में मिलेगी नई गति, डॉ. रमेश दुबे बनाए गए जिला समन्वयक
- नगर परिषद अध्यक्ष, सीएमओ ने किया विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण, कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के दिए निर्देश
- अर्ध सैनिक बल कल्याण संगठन का ऐलान, एन एच 719पर 14 दिसंबर से नहीं देंगे टोल टैक्स
- ग्राम खेरिया चांदन में सेवादल युवा मंडल पखोजिया मौ ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा जयंती
- जीतू पटवारी को सिंधिया फोबिया,सत्ता लोलुपता में खोया मानसिक संतुलन- डॉ. रमेश दुबे


