भिण्ड, 05 अक्टूबर। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड में नशा मुक्ति पखवाड़े के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में गांधी जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरए शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुए। कार्यक्रम की शुरुआत में एनएसएस इसके छात्र-छात्राओं द्वारा गांधी प्रतिमा एवं गांधी उद्यान की साफ सफाई की गई। इसके पश्चात गांधी जी के प्रतिमा पर फूल माला अर्पित की।
प्राचार्य डॉ. आरए शर्मा ने अपने उदबोधन में बताया कि समाज में बढ़ रहे मद्यपान नशीली दवा मादक पदार्थों के सेवन से अनेक गंभीर बीमारियां होती हैं। अत: विद्यार्थियों युवाओं एवं समाज को नशा नहीं करना चाहिए। सभी छात्र-छात्राओं एवं महाविद्यालय की स्टाफ सभी को सत्य अहिंसा नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। छात्र-छात्राओं द्वारा नशे को दूर करने के लिए नुक्कड़ नाटक किया गया। इसके पश्चात महाविद्यालय परिसर में जागरुकता रैली निकाली गई। जिसमें विद्यार्थियों ने आमजन को नशे से दूर रहने एवं स्वस्थ जीवन जीने का आह्वान किया एवं ‘एक युद्ध नशे के विरुद्धÓ, ‘नशे का नाश हो, जीवन का विकाश होÓ नारे लगाए गए। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिता बंसल ने किया। कार्यक्रम में अभिषेक यादव, गजेन्द्र सिंह, डॉ. मोहित दुबे, डॉ. रविकांत सर एवं सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


