भिण्ड, 04 अक्टूबर। दबोह थाना प्रभारी राजेश शर्मा ने शुक्रवार की रात दबोह वायपास मार्ग पर पुलिस बल के साथ गश्त की। गश्त के दौरान वायपास पर कुछ युवक खड़े मिले, जिन्हें टीआई ने समझाइश देते हुए कहा कि रात के समय सुनसान या एकांत स्थानों पर रुकना या समय बिताना उचित नहीं है।
थाना प्रभारी ने युवाओं से कहा कि इस तरह की जगहों पर असामाजिक तत्वों की गतिविधियां पाई जाती हैं, जिससे अनहोनी की संभावना बनी रहती है। उन्होंने युवाओं को जागरूक करते हुए समझाया कि ऐसे स्थानों से दूर रहें और पुलिस का सहयोग करें। इसके साथ ही टीआई ने नगर वासियों से अपील की कि रात के समय किसी भी परिस्थिति में अपने बच्चों या परिवार के सदस्यों को एकांत व सुनसान इलाकों में न भेजें। यदि कोई व्यक्ति अनावश्यक रूप से संदिग्ध स्थानों पर घूमते पाया गया, तो उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्टाफ समेत बाजार में भी गश्त किया।
Thursday, July 30
BREAKING
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ने कारगिल शहीदों को नमन, स्मारक पर किए दीप प्रज्ज्वलित


