एमपी को गौ मुक्त बनाना चाहती हैं भाजपा – डॉ भारद्वाज
गौ मांस को टैक्स फ्री करना गौ हत्या के बराबर
📝पण्डित दीपक चौधरी📞9826231755
भिण्ड.. भगवान कृष्ण का वंशज और अपने गौ माता का भक्त बताने वाले प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मध्यप्रदेश को गौ मात्रा से मुक्त प्रदेश बनाना चाहते है। ये आरोप प्रदेश कांग्रेस के मीडिया पैनलिस्ट डॉ. अनिल भारद्वाज ने प्रदेश की मोहन यादव सरकार पर लगाए । कांग्रेस प्रवक्ता डॉ भारद्वाज ने एमपी में गौ मांस बिक्री पर टैक्स फ्री करने को भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा एक तरफ तो भाजपा सरकार अपने को हिंदुओं और सनातनी होने का दम भारती है तो दूसरी तरफ हिंदू धर्म में सर्वत्र पूज्यनीय गौमाता के मांस बिक्री को टैक्स फ्री कर रही है इससे स्पष्ट है भाजपा सरकार गौ हत्या के लिए गौ मास का व्यापार करने वालों को प्रेरित करने का काम कर रही है। श्री भारद्वाज ने कहा गौ मास पर टैक्स फ्री करना गौहत्या बराबर है। कांग्रेस नेता डॉ भारद्वाज ने कहा पूरे प्रदेश में गौ वंश की दुर्दशा हो रही है सैकड़ों गाये रोड पर एक्सीडेंट में मर रही है कमलनाथ नीत कांग्रेस सरकार में पंचायत स्तर पर बनाई गई हजारों गौ शालाओं पर भाजपा के दबंग नेताओं का कब्जा हो गया है। गौ शालाए बंद कर दी गई है और गौ माता को सड़कों पर मरने के लिए छोड़ दिया गया है। माता सीता को टेस्ट ट्यूब बेबी कहकर अपमान करने वाले मुख्यमंत्री का गौ भक्ति का फरेबी नकाबी चेहरा उजागर हो गया है।


