भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा क्वारी नदी पर निर्माणाधीन डैम – हेमंत कटारे
📝पण्डित दीपक चौधरी📞9826231755
भिण्ड ब्यूरो – मध्यप्रदेश विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष एवं अटेर विधायक हेमन्त कटारे ने अपनी ही विधानसभा क्षेत्र अटेर में क्वारी नदी पर डिड़ी गाँव में बन रहे डेम को लेकर सवाल उठाया उन्होंने जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट से प्रश्न करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार की हद ही पार कर दी हमारे विधानसभा क्षेत्र अटेर में ग्राम डिड़ी में क्वारी नदी पर बन रहा डेम बनने से पहले ही टूट गया निर्माणाधीन डेम का टूटना बताता है कि किस तरह से डेम निर्माण में भ्र्ष्टाचार किया जा रहा है वहाँ किसानों की कई एकड़ जमीन कटाव में एवं बहाव में खत्म हो गई और किसानों को आज तक सरकार की तरफ से न तो कोई मुआवजा दिया गया और तो और कोई अधिकारी भी किसानों के आंशू पोंछने नही पहुँचा इतना होने के बाद भी आज तक न तो किसी अधिकारी के खिलाफ न ही निर्माणकर्ता ठेकेदार के खिलाफ कोई कार्यवाही की गई कार्यवाही न होना इस बात को दर्शाती है कि सब मिला जुला हुआ है इससे भ्र्ष्टाचार करने वाले अधिकारियों एवं ठेकेदारों के हौसले बुलंद होते है आखिर निर्माणकर्ता ठेकेदार एवं जिन अधिकारियों की देखरेख में बन रहा था उनके खिलाफ कब कार्यवाही होगी,माननीय मंत्री जी को ऐसे भृष्ट अधिकारियों एवं ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए तथा अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण के निर्देश देने चाहिए।


