ट्रिपल इंजन भाजपा सरकार में दलित एवं महिलाएं असुरक्षित- सीटू
इंदौर संभाग आयुक्त के नाम सौपा ज्ञापन
📝पण्डित दीपक चौधरी📞9826231755
भिण्ड ब्यूरो -ट्रिपल इंजन भाजपा सरकार में दलित महिलाएं शासकीय कर्मचारी सभी असुरक्षित हैं भिण्ड जिला के मेहगांव तहसील में गुरु पूर्णिमा के दिन भाजपा मंडल अध्यक्ष ने ब्लाक शिक्षा अधिकारी को पीटकर अपमानित किया था आवेदन देने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था विपक्षी कांग्रेस पार्टी के पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी के आन्दोलन के दबाव में मुकदमा दर्ज हुआ था मध्यप्रदेश के शिक्षित संभाग इंदौर के धार जिला के कानवन गांव में 21 जुलाई 2025 को आंगनबाड़ी केंद्र से दलित महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 5 पुरुष एवं तीन महिलाओं ने बाल पकड़कर घसीटा उसके कपड़े फाड़कर उसे पूरे गांव में घुमाया गया उसके साथ मारपीट की गई और पुलिस थाने तक घसीटते हुए ले गये अपराधियों के सत्ता रूढ़ पार्टी भाजपा से घनिष्ठ सम्बन्ध होने के कारण भाजपा सरकार द्वारा पुलिस प्रशासन को दिये गये कमिश्नर पावर उस समय बेकार लाचार हो गये अपराधी सामने थे लेकिन पुलिस इसलिए नहीं पकड़ रही थी अपराधी सत्ता दल के थे 22 जुलाई को पीड़ित दलित महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने पुनः थाने में आवेदन दिया लेकिन पुलिस प्रशासन ने सत्ता के दबाव के कारण अपराधियों पर कोई कार्रवाई नहीं की आत्म गिलानी में पीड़ित दलित आंगनबाडडी कार्यकर्ता ने आत्म हत्या कर ली
पीड़ित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को ड्यूटी के दौरान अपमानित करने पीटने बाले लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाय पुलिस प्रशासन द्वारा अपने कर्तव्यों का पालन नहीं करने की सजा दी जाय सेंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियंस सीटू जिला कमेटी भिण्ड इंदौर संभाग आयुक्त महोदय को ज्ञापन भिण्ड जिलाधीश के माध्यम से भेजा ज्ञापन भेजने वाले में सीटू जिला अध्यक्ष विनोद सुमन जिला महासचिव अनिल दौनेरिया जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह सैंगर डा नदीम खान सुरेश राठौर उपस्थित रहे ।


