सवर्ण आर्मी के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों का हुआ सम्मान –
आरक्षण आर्थिक आभार पर हो न कि जातिगत – विकास दुबे
📝पण्डित दीपक चौधरी📞9826231755
भिण्ड ब्यूरो- सवर्ण समाज में जागरूकता लाने एवं सवर्ण समाज को एकत्रित कर एक मंच पर लाने के उद्देश्य से सवर्ण आर्मी संगठन के मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विकास दुबे द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए सत्यप्रकाश शर्मा (छोटू पटेल) को भिंड जिलाध्यक्ष और अरुण सिंह भदौरिया को ग्रामीण अध्यक्ष नियुक्त किया, जिसके चलते सवर्ण आर्मी के दोनों नवोदित जिलाध्यक्षों के नेतृत्व में अटेर रोड स्थित शिव उत्सव वाटिका में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें वतौर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष विकास दुबे रहे। उक्त कार्यक्रम की शुरुआत से पहले दोनों जिलाध्यक्ष मुख्य अतिथि सहित जिले सुप्रसिद्ध मंदिर हनुमान धाम पहुँच पूजा अर्चना की तत्पश्चात आधा सैकड़ा चर पहिया वाहनों से मेहगाँव होते हुए अटेर रोड कार्यक्रम स्थल पर पहुँचे, रास्ते में जगह जगह नवोदित जिलाध्यक्षों सहित मुख्य अतिथि एवं प्रदेश व संभागीय पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष विकास दुबे, प्रदेश उपाध्यक्ष हरिओम तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता गौरव व्यास, लीगल शेल प्रदेश अध्यक्ष एड. रवी वल्लभ त्रिपाठी, संभागीय अध्यक्ष लालता प्रसाद मिश्रा, संभागीय उपाध्यक्ष अखलेश चौहान आदि अतिथि मंचशीन हैं, मंच का संचालन संतोष त्रिपाठी ने किया और अंत में आभार सुबोध त्रिपाठी ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लीगल सेल प्रदेश अध्यक्ष एड. रवी वल्लभ त्रिपाठी ने कहा कि अमूमन सामान्य वर्ग के लोगों को झूठे एस सी एस टी एक्ट में फंसाया जाता है इस मंच से मै घोषणा करता हूँ कि मै एस सी एस टी में फंसे सवर्ण भाइयों का केस बिल्कुल मुफ्त में लड़ूंगा और उन्हें न्याय दिलवाऊँगा। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष विकास दुबे ने कहा कि आज सामान्य वर्ग की पीड़ा से हम सभी वाक़िफ़ हैं सामान्य वर्ग में ऐसा कोई नहीं है जो आज जातिगत आरक्षण से पीढ़ित न हो, सवर्ण आर्मी की स्थापना का उद्देश्य बताते हुए श्री दुबे ने कहा कि पिछड़े और शोषित सिर्फ दलित समाज में ही नहीं हैं सामान्य वर्ग में भी पिछड़े और शोषित हैं। आज आरक्षण का जो मुद्दा है उस लेकर हम ये नहीं कहते हैं कि आरक्षण को खत्म करिये हमारी माँग सिर्फ इतनी है कि आरक्षण को जातिगत न देते हुए आर्थिक आधार पर कर देना चाहिए जिससे सामान्य वर्ग के गरीबों को भी उनका अधिकार मिल सके। इस दौरान सतीश जोशी, सुनील चौधरी, संतोष त्रिपाठी, राजीव बरुआ, अरविंद जोशी, आशीष सुरवरिया, सौरभ बौहरे, देवेश शर्मा, सुरज बरुआ, विकास शर्मा, विनोद पाठक, मनीष श्रीधर, अरिदमन भदौरिया, आशीष खरिका, भोलू कदौरा, आशीष मिश्रा, जयेंद्र राजावत, बंटी शुक्ला, मोनू, आशू रमटा सहित करीब एक सैकड़ा लोग उपस्थित रहे।


