हनुमान जी महाराज बल, बुद्धि और विवेक के दाता हैं, विद्यार्थी अगर उनकी शरण में रहेंगे तो हमेशा सफलता अर्जित करते रहेंगे – महामंडलेश्वर रामदास महाराज
महासभा ने विप्र प्रतिभाओं को किया सम्मानित –
पण्डित दीपक चौधरी 📝📞9826231755
भिण्ड ब्यूरो – छात्र-छात्राएं हनुमान जी महाराज की आराधना और नित्य हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे तो हनुमानजी महाराज उन्हें बल, बुद्धि और विवेक हमेशा प्रदान करेंगे। उनके जीवन में सफलताएं निरंतर मिलती रहेंगे छात्रों को हमेशा कड़ी मेहनत और ईश्वर से प्रार्थना करना चाहिए , उन्हें हमेशा अपने गुरुओं, माता-पिता का सम्मान करना चाहिए। यह आशीर्वचन भगवान परशुराम छात्रावास में ब्राह्मण महासभा द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर रामदास जी महाराज जी (महंत दंदरौआ धाम) ने अपने आशीर्वचन में कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता परशुराम मंदिर के महंत गुडडू महाराज जी ने की।
ब्राह्मण महासभा भिण्ड द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में शहर की विभिन्न प्रतिभाओं का सम्मान किया गया । महाराज जी ने सर्वप्रथम परशुराम भगवान का पूजन कर कार्यक्रम का विधिवत आरंभ किया । ततपश्चात कार्यक्रम में प्रतिभाशाली छात्रों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में इन छात्र/ छात्राओ को किया गया सम्मानित – संघ लोक सेवा आयोग में प्राध्यापक के लिए चयनित श्रुति शर्मा, यूरोप में सौ फीसदी स्कॉलरशिप के लिए चयनित अनिकेत चौहान, नीट परीक्षा में चयनित माधव शर्मा,साक्षी शर्मा, संध्या तौमर, बाहरवीं में जिले में प्रथम स्थान अर्जित करने वाले अर्पित त्रिपाठी, अवनीश मिश्रा, साधना यादव, हाईस्कूल परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान रखने वाली
कु. नेहा दुबे, राघव मिश्रा, मदन शर्मा।। कार्यक्रम में ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष सतीश जोशी , महिला ईकाई की अध्यक्ष श्रीमती उमा राजौरिया, बाबा भगवान दास सैंथिया, ओमप्रकाश पुरोहित (जौरी), विनोद पंडित, अजय राजौरिया, ओमप्रकाश पुरोहित (लावन), सुनील चौधरी, संदीप मिश्रा,पिंकी दांतरे, कमलेश सैंथिया, रमेश बाबू चौधरी, बीरेंद्र जोशी, सूरज बरुआ, सुरेंद्र चौधरी, तरुण शर्मा, दशरथ जोशी, संतोष त्रिपाठी, सतीश चौधरी, शशी राजौरिया, मुकेश शर्मा लावन,राधाकृष्ण राजौरिया, राहुल थापक, भूरे दीक्षित, पंकज शर्मा, कपूरे पुरोहित, राजीव उपाध्याय। सीमा त्रिपाठी, ममता शर्मा, सपना दुबे सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।।
कार्यक्रम का संचालन राजमणी शर्मा ने और आभार प्रदर्शन गणेश भारद्वाज जी ने किया।।


