भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी राजमाता माधवी राजे सिंधिया को भावपूर्ण श्रद्धांजलि
राजमाता माधवी राजे समाजसेवा के काम में काफी सक्रिय रही
📝पण्डित दीपक चौधरी 📞9826231755
भिण्ड ब्यूरो – शहर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माताजी एवं ग्वालियर राजघराने की राजमाता माधवी राजे सिंधिया की पुण्यतिथि के अवसर पर शोकसभा का कार्यक्रम आनंदधाम में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेता ओमप्रकाश बाबूजी एवं युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक द्वारा किया गया।
इस शोकसभा कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं राजमाता माधवी राजे सिंधिया के तस्वीर पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी एवं आनंदधाम में निवासरत जनों को फल एवं ठंडाई का वितरण किया गया।
इस अवसर भाजपा नेता ओमप्रकाश बाबूजी ने कहा कि मैं राजमाता माधवी राजे सिंधिया के चरणों में अपने श्रद्धा के सुमन अर्पित करता हूं, राजमाता सिंधिया का जाना पूरे मध्य प्रदेश के लिए अपूर्णीय क्षति है।राजमाता माधवी राजे सिंधिया समाज सेवा के काम में काफी सक्रिय रहती थी, राजमाता 24 धर्मार्थ ट्रस्टों की अध्यक्ष थी, जो शिक्षा और मेडिकल जैसे क्षेत्रों में काम कर रहे हैं।

एवं युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि राजमाता संपूर्ण अंचल एक परिवार की तरह था। भारतीय संस्कृति के श्रेष्ठ संस्कारों से परिपूर्ण राजमाता अत्यंत विनम्र तथा व्यवहार कुशल थी,राजमाता लौकिक जगत से विदा हुई है, लेकिन उनके स्नेह और आशीष की छांव सदैव परिजनों के साथ रहेगी।
इस अवसर पर भाजपा नेता सुनील दुबे,रविंद्र सिंह नरवरिया,आशीष सिंह भदौरिया आशु,प्रशांत सोनी,शिवेंद्र बंटी शुक्ला,सूरज बरुआ,विष्णु शर्मा,सौरव पुलक,प्रभाकर सिंह नरवरिया,आशीष बौहरे,रोहित कुशवाह,सुरेंद्र कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


