संत विवेकानन्द विद्यालय का शानदार परीक्षा परिणाम, बारवीं में भूमि चौधरी और दसवीं में वंस प्रताप बने टॉपर
📝पण्डित दीपक चौधरी 📞9826231755
भिण्ड ब्यूरो – सीबीएसई बोर्ड का परीक्षा परिणाम में संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल की दसवीं एवं 12वीं कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा। 12वीं कक्षा में भूमि चौधरी ने सर्वाधिक अंक प्राप्त किए, शेष सभी विद्यार्थियों ने भी अपना सर्वोत्तम प्रदान कर विद्यालय टॉप किया । दसवीं कक्षा में वंश प्रताप सिंह तोमर ने 92.2℅ सर्वाधिक अंक प्राप्त किए तत्पश्चात मानवी यादव ने 91.6℅, खुशबू राजावत ने 90.6℅, अविरल सिंह राजावत ने 89.2℅, हर्षित सिंह कुशवाह ने 89℅, आर्या जोशी 88.6℅, सुप्रिया शर्मा ने 88.2℅ एवं अनुष्का दुबे ने 85℅ अंक प्राप्त कर माता- पिता एवं विद्यालय का नाम रोशन किया। शेष सभी विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस पावन अवसर पर प्रधानाचार्या गीता रेडू जी ने विद्यार्थियों का पुष्प मालाओं से अभिनंदन करते हुए शुभाषीश प्रदान किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस विशेष अवसर पर संस्था अध्यक्ष डॉ. विवेक यादव ने भी विद्यार्थियों की सफलता की भूरि-भूरि प्रशंसा की एवं जीवन में सदैव सफलता प्राप्त करते रहें, ऐसा आशीर्वाद प्रदान किया।


