लापता बालक को तीन घण्टे में दस्तयाब कर परिजनों को सौपा
सूचना मिलते ही डॉ असित यादव के निर्देशन में गठित देहात थाना पुलिस टीम ने चंद घण्टो में की बालक की खोज,,,,
📝सुनील कांकर 📞9407290759
भिण्ड ब्यूरो – सोशल मीडिया पर आज एक पोस्ट बायरल हुई जिसमें एक अबोध बालक के गुम होने की सूचना थी उस पोस्ट को पुलिस कप्तान डॉ असित यादव ने देखा वैसे ही टीम को सक्रिय कर सम्वन्धित थाना को बच्चे की तलास के निर्देश दिए, देहात थाना प्रभारी मुकेश शाक्य ने ततपरता दिखाते हुए बच्चे को 3 घण्टे में खोज लिया ।
जानकारी के अनुसार पूजा पत्नी अभिषेक मिश्रा निवासी मेहगांव अपने मायके विनोद उपाध्याय निवासी ग्राम बिछौली हाल शास्त्री नगर भिण्ड में आयीं हुई थी तभी सोमवार की सुबह तकरीबन 10.00 बजे एक अबोध बालक उम्र लगभग 3.5 साल घर के दरवाजे से कहीं चला गया ।
परिजनों ने आसपास काफी तलास की पर बच्चे का कहीं कोई सुराग नही लगा तब परिजनों ने देहात थाना पुलिस को शिकायती आवेदन दिया । डॉ असित यादव का आदेश और परिजनों के शिकायती आवेदन पर थाना प्रभारी मुकेश शाक्य द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बालक के गुम होने की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर बालक की तलाश हेतु एसआई बलराम सिंह यादव एसआई प्रमोद तोमर आरक्षक अनुज छारी ,आरक्षक आदित्य चौहान एवं ज्ञानेंद्र मिश्रा को रवाना कर स्वयं तलाश में जुट गए जोकि उक्त पुलिस टीम द्वारा बालक की तलाश घर के आस पास एवं संदिग्ध स्थानों पर चल फीर कर पूछताछ की गई तथा सीसीटीवी कैमरे चैक करते हुए उक्त बालक को 3 घंटे के अंदर राजपूत नगर में सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया है ।
राजपूत नगर में बालक के परिजनो को बुलाकर पहचान कराई तो बालक के परिजनो ने अपने मासूम बच्चे को देखते ही गले से लगा लिया और खुशी के आशु निकल आए बाद बालक ने पूछताछ पर रास्ता भटकने पर चले जाना बताया जिसे बाद दस्तयाब कर बालक के परिजनों को सुरक्षित सुपुर्द किया गया


