बरोही पुलिस ने दो चार पहिया वाहन सहित 31 पेटी अंग्रेजी व 6 पेटी देशी शराब की जप्त
🖊️ सुनील कांकर 🖊️
भिण्ड ब्यूरो – पराधों एवं अपराधियों पर नियंत्रण करने के लिए पुलिस अधीक्षक भिण्ड डॉ० असित यादव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक द्वारा जिला भिण्ड में अवैध शराब की विक्रि की रोकथाम हेतु उक्त चेकिंग के दौरान थाना बरोही पुलिस टीम को अवैध शराब की खेप पकडनें में सफलता प्राप्त हुई है।उक्त निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी बरोही को आज दिनांक 08.05.24 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक केटा गाडी मेहगावं से भिण्ड के लिए जा रही है जिसमें अवैध शराब भरी हुई है। उक्त सूचना के सम्बन्ध में थाना प्रभारी अतुल भदोरिया द्वारा चैंकिंग पाइण्ट लगाया गया तो एक क्रेटा कार एमपी 07 सीजी 6121 मेहगावं की तरह से आती हुई दिखाई दी पुलिस टीम द्वारा वैरीगेट्स डालकर गाडी को रोककर चैक किया गया तो कार के अन्दर 11 पेटी अग्रेजी शराब,06 पेटी देशी शराब की मिली चालक से पूछा तो शराब के बारे में कुछ नहीं बता सका एवं शराब के संबंध में कोई वैध कागजाद नही होना बताया उक्त 17 पेटियाँ कुल 175 लीटर शराब एवं केटा कार जप्त की गयी एवं आरोपी को गिरफ्तार कर थाना बरोही में 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्य कर विवेचना में लिया गया है। इसी क्रम में पुनः मुखबिर की सूचना पर से थाना बरोही के समाने चेकिंग लगाई गई तो चेकिंग के द्वौरान एक टोयटा कार न० एमपी 04 ई0सी0 2817 मेहगावं की तरफ से आती हुई दिखाई दी जिसे रोककर तलाशी ली गई तो कार के अन्दर से 20 पेटी अग्रेजी शराब कुल 237 लीटर शराब बरामद कर दो व्यक्तियों को गिर० किया गया शराब के संबंध में कोई वैध कागजाद ना होने के कारण दोनो आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर थाना बरोही में 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्य कर विवेचना में लिया गया है।


