अखंड आंदोलन का आठवां दिन,अनशन का चौथा दिन
सरकार की सद्बुद्धि के लिए संत समाज ने किया हवन
अनशन पर बैठे संत बजरंग दास की तबियत बिगड़ी हॉस्पिटल में भर्ती
शनि धाम के महंत पूज्य संत शिवराम दास त्यागी बाबा पहुंचे समर्थन देने
पण्डित दीपज चौधारी📞9826231755
भिण्ड ब्यूरो – ग्वालियर भिंड हाईवे सिक्स लेन और गौ अभ्यारण की मांग को लेकर अखंड आंदोलन खंडा रोड पर पर बैठे संत समाज को आज आठ दिन हो गए अनशन को आज चौथा दिन है चौथे दिन दोपहर तपती दोपहरी में खुले आसमान के नीचे हवन किया आरती पूजा ईश्वर आराधना कर सरकार की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना की , अखिल भारतीय संत समिति जिला अध्यक्ष कालीदास महाराज जी ने बताया कि शनि धाम के महंत श्री श्री 1008 पूज्य संत शिवरामदास जी महाराज त्यागी बाबा ने अखंड आंदोलन का समर्थन दिया और कहा अब संत पीछे नहीं हटेंगे यह धर्म का कार्य अगर सरकार ने नहीं सुना तो जल्दी ही दिल्ली कुछ कर सकते है चंबल संभाग के हजारों संत ।

अनशन की चौथे दिन अनशन पर बैठे पूज्य संत बजरंग दास जी महाराज की तबियत बिगड़ गई उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, पूज्य संत कालीदास महाराज ने कहा है यह मानव जीवन बचाने गौ माता बचाने का अभियान अब बहुत आगे निकल चुके हैं आगे ही जाएंगे पीछे हटने का सवाल ही नहीं ,आज अखंड आंदोलन के आठवें दिन भी सैकड़ों संत आंदोलन स्थल पर डटे रहे


