भिण्ड, 02 अप्रैल। जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी भिण्ड ने बताया कि खेल और युवा कल्याण विभाग जिला भिण्ड एक अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के मध्य आयोजित अधिकृत राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों से वर्ष 2025 की राज्य स्तरीय खेलवृत्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। अधिकृत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी को राशि 10 हजार रुपए रजत पदक विजेता खिलाड़ी को राशि 8 हजार रुपए एवं कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी को राशि 6 हजार रुपए खेलवृत्ति राशि प्रदान करने का प्रावधान है।
वर्ष 2025 की खेलवृत्ति हेतु आवेदन 31 मई तक स्वीकार किए जा सकेंगे। खेलवृत्ति हेतु आवेदन कार्यालय जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी, पुलिस लाईन जिला भिण्ड से अपना मूल खेल प्रमाण पत्र दिखाकर प्राप्त कर सकते हैं। 31 मई के पश्चात प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। खेलवृत्ति हेतु निर्धारित दिशा-निर्देश व नियमावली विभागीय वेबसाईट पर उपलब्ध है।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण

