भिण्ड, 30 मार्च। भगवान महावीर स्वामी के 2626वें जन्म कल्याणक महोत्सव पर शहर में जीव दया संदेश यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इस यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह सम्मिलित हुए। उन्होंने भगवान महावीर के चित्र पर माल्यार्पण कर यात्रा का शुभारंभ किया और स्वयं पदयात्रा कर जन-जन तक सेवा, करुणा और अहिंसा का संदेश पहुंचाया।
यात्रा के दौरान जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने कहा कि भगवान महावीर के सिद्धांत आज के युग में और भी अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि एक चेतना है जो हमें हर छोटे-बड़े जीव के प्रति संवेदनशीलता रखने की प्रेरणा देती है। ‘जियो और जीने दोÓ का सिद्धांत ही मानवता का सच्चा आधार है।
यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें जैन समाज सहित विभिन्न संगठनों के लोग उत्साहपूर्वक शामिल हुए। यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज में जीव मात्र के प्रति दया भाव जागृत करना और शाकाहार के महत्व को बताना था। पूरी यात्रा के दौरान अहिंसा परमो धर्म और भगवान महावीर की जय के नारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


