भिण्ड, 28 मार्च। शासन नायक देवाधिदेव 1008 भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक के पावन अवसर पर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सिटी भिण्ड द्वारा उत्साह पूर्वक विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
संस्था के सचिव अंशुल-आयशा जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि भगवान महावीर का जन्मोत्सव इस वर्ष अत्यंत भव्यता के साथ मनाया जाएगा। सेवा और भक्ति की इसी श्रृंखला में निर्धारित कार्यक्रम के तहत 29 मार्च रविवार को सुबह 9 बजे आनंद धाम आश्रम (वृद्धाश्रम) में बुजुर्गों के बीच स्वल्पाहार वितरण का सेवा कार्य किया जाएगा। 30 मार्च सोमवार को नगर में निकलने वाली भव्य शोभायात्रा की सामूहिक आरती सदर बाजार में ऐतिहासिक एवं भव्य तरीके से की जाएगी। इस कार्यक्रम के संयोजक संजय-संगीता पवैया, सिद्धार्थ-नेहा पवैया, अमित-ऋतु पवैया, आजर्व-दीपा पवैया एवं सम्यक-दिव्यांशी पवैया हैं। 30 मार्च की शाम को शहर के हृदय स्थल कीर्ति स्तंभ मन्दिर परिसर में ग्रुप की महिला विंग द्वारा प्रभु गुणगान एवं मधुर भजनों का कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम पुण्यार्जक रितु अमित जैन पवैया इसके संयोजक प्रेक्षा-मुकेश जैन, बरखा-प्रशांत जैन एवं शिवानी-वरुण जैन हैं। संस्था के अध्यक्ष शैलेन्द्र-पूनम जैन एवं कोषाध्यक्ष रविन्द्र-सुधा जैन ने सभी दंपत्ति सदस्यों एवं सकल जैन समाज से अपील की है कि इन सभी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर धर्म लाभ लें और आयोजन की शोभा बढ़ाएं।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


