Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा

May 28, 2026

हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

May 28, 2026

मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

May 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, May 30
BREAKING
  • शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा
  • हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
  • मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
  • अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
  • खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला
  • बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज
  • मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल
  • ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर अमन चैन के लिए मांगी दुआ
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » सिकंदर नहीं, धुरंधर बनो और बनाओ

सिकंदर नहीं, धुरंधर बनो और बनाओ

Jagran TodayBy Jagran TodayMarch 23, 2026

– राकेश अचल

दुनिया बदल रही है, पहले गोल थी अब गोलमाल हो गई है। लोग सिकंदर बनने के चक्कर में चुकंदर हुए जा रहे हैं, जबकि दुनियां में तहलका मचाने के लिए सिकंदर बनने की जरूरत नहीं है। धुरंधर बनकर या बनाकर भी कहर मचाया जा सकता है। कम से कम धुरंधर-2 ने तो यही प्रमाणित किया है।
खबर है कि धुरंधर-2 दुनियाभर में धमाका कर रही है। फिल्म ने 3 दिन में ही 500 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। फिल्म हर तरफ छाई हुई है। ये खबर इसलिए पुरसुकून है क्योंकि इस समय दुनिया पर युद्ध के बादल मंडरा रहे हैं। सार्वजनिक रूप से उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 3 दिन में दुनियाभर में 501.04 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 96.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं भारत में 339.37 का नेट कलेक्शन और ग्रॉस 404.54 करोड़ का कलेक्शन किया।
हम उस जमाने के फिल्म दर्शक हैं जिस जमाने का बॉक्स ऑफिस और फिल्में आज की तरह नहीं होती थी। आज-कल तो किसी भी फिल्म का मीटर पहले दिन से चलने लगता है। धुरंधर 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पेड प्रिव्यूज में 43 करोड़ का कलेक्शन किया। पहले दिन फिल्म ने 102.55 करोड़ कमाए। दूसरे दिन फिल्म ने 80.72 करोड़ कमाए और तीसरे दिन फिल्म ने 113 करोड़ कमाए।
अब फ्मि समीक्षा का व्याकरण और मुहावरा भी बदल गया है। अब फिल्म की कामयाबी आक्यूपेंसी से नापी जाती है। धुरंधर-2 की ऑक्यूपेंसी फिल्म को तीसरे दिन 81.6 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली। फिल्म को 20 हजार 917 शोज मिले। दूसरे दिन फिल्म को 62.6 परसेंट और पहले दिन फिल्म को 67.8 ऑक्यूपेंसी मिली। फिल्म ने वॉर (475 करोड़), टाइगर 3 (464 करोड़) जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया है।
मुझे इस फिल्म की कहानी में कुछ नया नहीं लगा, क्योंकि धुरंधर-2 की कहानी रहमान डकैत की मौत के बाद की घटनाओं का विस्तार है। फिल्म में हमजा के रोल में रणवीर सिंह ल्यारी के नए गैंगस्टर बनते हैं। रणवीर सिंह फिल्म में भारतीय जासूस के रोल में हैं और पाकिस्तान के ल्यारी जाकर वहां के गैंगस्टर्स को एक-एक करके मारते हैं। फिल्म में संजय दत्त चौधरी असलम के रोल में हैं। संजय दत्त के रोल की खूब तारीफ हो रही है। वहीं फिल्म में आर. माधवन अजय सान्यल के रोल में हैं। अर्जुन रामपाल फिल्म मेजर इकबाल हैं। फिल्म में सारा अर्जुन भी नजर आई हैं। सारा अर्जुन रणवीर की पत्नी के किरदार में हैं।
धुरंधधर-2 को आदित्य धर ने बनाया है। उनके काम को बहुत सराहा जा रहा है। अनुपम खेर ने आदित्य धर को रॉकस्टार कहा, वहीं कंगना रनौत ने भी जमकर उनकी तारीफ की। ये सब भाजपाई हैं, इसलिए आप समझ सकते हैं कि फिल्म के राजनीति निहितार्थ हैं। ये फिल्म धुरंधर का सीक्वल है। धुरंधर दिसंबर 2025 में आई थी और अब इतनी जल्दी उसका सीक्वल भी आ गया। शायद कुछ लोग ऐसा चाहते थे।
पहले धुरंधर की ही तरह धुरंधर-2 भी एक जासूसी, एक्शन और एक खास दल का संरक्षण करने वाले एजेंडा का थ्रिलर है, भारतीय दर्शक की आत्मा को ऐसी फिल्मे पिछले कुछ साल से आनंददायक अहसास करा रही हैं। फिल्म उस जुमले को प्रमोट करती है जो हमारे पंत प्रधान का है कि यह वो नया भारत है, जो न केवल घर में घुसता है, बल्कि मारता भी है। धुरंधर-2 में गालियां जिन्हें आप फिल्मी श्लोक कह सकते हैं। ये श्लोक भोपालियों की तरह शॉर्ट में नहीं बल्कि संपूर्णता के साथ दी गई हैं। श्लोक सीधे समझ में आ जाएं इसलिए वे अभिनेता अश्लील इशारे भी करते हैं जिनके बाप इसके बारे में सोच भी नहीं सकते थे। सेंसर बोर्ड द्वारा किए गए तमाम शुद्धीकरण के बावजूद 3 घण्टे 49 मिनट की इस फिल्म में पिछली धुरंधर की तरह इसमें हिंसा की भरमार है।
आपको याद होगा कि 2019 की चुनावी रैलियों में पंत प्रधान ने घर में घुसकर मारेंगे, नई नीति और नया भारत तथा आतंकवाद को उसके घर में घुसकर जवाब दिया जाएगा, जैसे जुमले उछाले थे। फिल्म में इन तमाम जुमलों को ही फिल्म की थीम बना दिया गया है। कहा जा रहा है कि फिल्म के अधकांश पात्र और घटनाएं वास्तविकता के करीब हैं। रणवीर सिंह हमजा अली मजारी बने हैं जो जसकीरत सिंह रांगी थे। अर्जुन रामपाल मेजर इकबाल बने, जो आईएसआई के इल्यास कश्मीरी थे। पूरी फिल्म के सूत्रधार अजित डोभाल के रूप में आर. माधवन हैं। राकेश बेदी का जमील जमाली का किरदार नबील गबोल पर आधारित है। आदित्य उप्पल का रोल उमर शाहिद हामिद पर आधारित है। मशहूर अमरोही नवाब शफीक (नवाज शरीफ) के रूप में हैं। कुल जमा यदि आप खाड़ी युद्ध की खबरों, गैस पेट्रोल की बढ़ी कीमतों से आजिज आ गए हों तो धुरंधर-2 देखें।

Post Views: 121
Jagran Today
  • Website

Related Posts

हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

May 28, 2026

मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

May 28, 2026

अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त

May 28, 2026

खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला

May 28, 2026

बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज

May 28, 2026

मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल

May 28, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

May 28, 2026

मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

May 28, 2026

अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त

May 28, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
550975
Views Today : 572
Who's Online : 9
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.