भिण्ड, 19 मार्च। धार्मिक स्थल दंदरौआधाम में 1008 महामण्डलेश्वर महंत रामदास महाराज के सानिध्य में निव्या बंधन सर्वजातीय शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति द्वारा एक जोड़े का सामूहिक विवाह सम्मेलन का कार्यक्रम गुरुवार को आयोजित किया गया। जिसमें पं. रामलखन कटारे द्वारा सुनील प्रजापति संग प्रियंका प्रजापति का विवाह हिन्दू रीति रिवाज के साथ विधि विधान से संपन्न करवाया गया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष प्रदीप राणा द्वारा वर-वधु को उपहार दिया तथा दोनों पक्षों को भोजन देकर विवाह कार्यक्रम संपूर्ण किया गया और मंगलमय एवं सुखमय जीवन व्यतीत करने के लिए आर्शीवाद प्रदान किया। इस मौके पर ओम पचौरी, संदीप राणा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
अगला विवाह सम्मेलन 19 अप्रैल को
दंदरौआ धाम में महामण्डलेश्वर रामदास महाराज के सानिध्य में निव्या बंधन सर्वजातीय शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति द्वारा अगला विवाह सम्मेलन 19 अप्रैल को आयोजन किया जाएगा। समिति द्वारा विवाह पंजीयन किए जा रहे हैं।
Monday, June 1
BREAKING
- आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए हम सबको निभाने होंगे दायित्व : मंत्री शुक्ला
- मंत्री शुक्ला ने किसान भाइयों के साथ किया मन की बात का सामूहिक श्रवण
- अंतर्राष्ट्रीय कथाव्यास ठाकुर पहुंचे दंदरौआ
- प्रकर्ष फाउण्डेशन ने भीषण गर्मी में जरूरतमंद परिवारों को बांटे पानी के मटके
- विशुद्ध सागर महाराज ससंघ का नगर में हुआ ऐतिहासिक मंगल प्रवेश
- श्रीमद् रामकथा में शिव कथा का महत्व बताया, भोलेनाथ ने पार्वती को अंग में विराजमान किया
- सीटू की एकता, संघर्ष, शहादत के 56 साल पूर्ण
- भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय अधिकारियों का प्रवास संपन्न


